गेहूं उत्पादन होगा ज्यादा , गेहूं फसल के लिए तापमान उपयुक्त।

किसान भाइयों कृषि विभाग के मुताबिक गेहूं उत्पादन होगा ज्यादा इस वर्ष साथ ही मौसम विभाग के मुताबिक गेहूं के लिए तापमान उपयुक्त है, एमपी में गेहूं की कटाई 40 फीसदी तक पुरी हो चुकी है , इस बार गेहूं का उत्पादन मध्य प्रदेश में अच्छा बताया जा रहा है। दूसरी और हरियाणा और पंजाब में भी जल्द गेहूं की कटाई शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक तापमान 15 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम और 35 डिग्री अधिकतम का अनुमान है जो गेहूं की फसल के लिए उपयुक्त है। 20 मार्च के बाद गेहूं की कटाई जोर पकड़ बनाएगी।

इस साल गेहूं उत्पादन होगा ज्यादा

चालू सीज़न 2022-23 में गेहूं उत्पादन कृषि विभाग द्वारा 1120 लाख टन का अनुमान लगाया गया है। 2021-22 में कुल गेहूं का उत्पादन 1069 लाख टन और 2020-21 में 1096 लाख टन हुआ था।

एमएसपी रेट से अधिक मूल्य पर बिक रहा गेहूं

गेहूं की कीमतें एमएसपी रेट से अधिक मूल्य पर देश की अधिकतर मंडियो में बिक रहा है। जो govt के लिए बहुत बडी चुनौती है। एमपी के किसानों ने इस बार गेहूं का पंजीकरण सरकारी खरीद हेतू बहुत कम संख्या में करवाया है। अन्य राज्यों में भी यही स्थिति बनी हुई है। मिलर्स, आटा निर्माताओं और व्यापारियों के पास गेहूं स्टॉक नही है जिसके चलते मंडियो में गेहूं की खरीद हाथो हाथ हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक इस सीज़न में गेहूं एमएसपी से ऊपर रहने का अनुमान है। ऐसे में सरकार को गेहूं खरीद में मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

कीमतों को नियंत्रित करने हेतु सरकार OMSS खरीद के बाद जल्द ही omss के तहत बिक्री भी चालू कर देगी। दुसरी और निकट भविष्य में आने वाले चुनाव को ध्यान में रखकर भी गेहूं भाव नियंत्रित करने हेतु कदम उठायेगी।

यह भी पढ़ें :- सरसों मंडी भाव

सोशल मीडिया के द्वारा हमारे साथ जोड़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें।

मंडी भाव जानकारी के लिए व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े Join us

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top