Wheat variety : उच्च पैदावार वाली गेहूं की ये उन्नत किस्म, 2 एकड़ में देगी 70 क्विंटल तक पैदावार, रिपोर्ट

Gehun New variety 2024 | भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान (ICAR) नई दिल्ली, द्वारा हाल ही में गेहूं की उच्च पैदावार हेतु नई उन्नत किस्म HD-3385 को विकसित किया है। जो रोगों के प्रति सहनशील के साथ साथ अधिक उत्पादन भी देगी।

New Wheat variety 2024 | भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां लगातार जनसंख्या वृद्धि हो रही है, इसके साथ साथ खाद्य सुरक्षा जैसी जरूरतों को पूरा करने हेतु अनाज वृद्धि भी आवश्यक है, भारत प्रमुख गेहूं उत्पादक देश है, जिसमें किसानों द्वारा उत्पादन हेतु कई प्रकार के प्रयास किए जा रहे हैं, वही कृषि वेज्ञानिक भी रोजाना नई नई किस्में खोज रहे हैं, ताकि कम भूमि में अधिक उत्पादन लिया जा सके।

हाल ही में भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान नई दिल्ली द्वारा गेहूं की नई किस्म HD-3385 को विकसित किया है, यह किस्म अधिक पैदावार के साथ साथ रोगों के प्रति भी सहनशील है, यह किस्म कम लागत में अधिक पैदावार देगी। यानि कम खर्चा, अधिक लाभ।

इस किस्म HD-3385 के बारे में डॉ. एनपी गुप्ता, कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर में कृषि विशेषज्ञ, ने बताया कि किसान अक्सर नवंबर माह में गेहूं की बुवाई करते हैं, इस किस्म को उतर प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में आसानी से उगाया जा सकता है। यह किस्म उच्च रोग प्रतिरोधी के साथ साथ अधिक उत्पादन भी देने में सक्षम है।

उच्च तापमान एवम् बंपर पैदावार में सहायक

गेहूं की यह नई किस्म HD-3385 के बारे में डॉ. गुप्ता ने बताया कि यह किस्म रतुआ रोग से विशेष रूप से सुरक्षित है। इस किस्म में किसानों को कीटनाशक की मात्रा भी काफी कम करनी पड़ेगी, जिसके कारण अधिक खर्चा नही होगा। यह किस्म पर्यावरण के अनुकूल है एवम् उच्च तापमान को भी सहन कर लेती है।

 

बीज कैसे प्राप्त करे

गेहूं की नई किस्म HD-3385 के बीज लेने के बारे में बताते हैं कि किसान को नवंबर महिने के प्रथम सप्ताह से 25 नवंबर तक प्रमाणित बीज दुकान से खरीद करके इसकी बुवाई कर दे। इसके अलावा इसके बीज कृषि अनुसंधान संस्थान केन्द्र से भी आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। यदि खाद्य बीज एवम् पानी की उचित व्यवस्था की जाय तो, यह किस्म 70 क्विंटल तक पैदावार देने में सक्षम है।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

ये भी पढ़ें 👉Petrol diesel price | खुशखबरी डीजल पेट्रोल की कीमतों में 2 से 3 रूपए की हो सकती है कमी 12 फीसदी क्रूड ऑयल रेट में कमी

ये भी पढ़ें 👉Narma kapas future 2024 | कपास नरमा की आवक में बढ़ोतरी के बीच जानें आगे नरमा में कितनी तेजी आने की संभावना एवम् ताजा भाव

ये भी पढ़ें 👉Today Sariya cement Rate | मार्केट में देखे क्या रहे आज 12MM सरिया और सीमेंट के रेट, अपने शहर में कितना हुआ बदलाव

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top