Sugar Price Today: गन्ने की पेराई सत्र एक अक्टूबर 2022 से चल रहा है तथा चीनी की रिकवरी भी गन्ने में अधिक बैठ रही है एवं गत वर्ष की अपेक्षा 9 चीनी मिलें अधिक चल रही है। इन सबके बावजूद चीनी का उत्पादन कम होने का अनुमान आने लगता है दूसरी ओर एथेनॉल बनाने में इसकी खपत बढ़ गई है।
Sugar Price in india: गन्ने की पिराई सत्र 2022-23 एक अक्टूबर से शुरू हो चुका है तथा अब तक देश में चीनी का कुल उत्पादन 221 लाख मीट्रिक टन हो चुका है, यही कारण है कि चीनी में तेजी का रुख बनने लगा है तथा आगे और बाजार बढ़ सकते हैं।इस बार देश में 526 चीनी मिलें अब तक चल रही है, जबकि गत वर्ष 502 चीनी मिलों में पेराई चल रहा था।
गत वर्ष कर्नाटक में 167 लाख मेट्रिक टन चीनी बनी थी इस तरह इस बार 9 लाख मैट्रिक टन के करीब कम चीनी का उत्पादन अब तक हो चुका है। चीनी मिलों गन्ने की रिकवरी कम बैठ रही है , महाराष्ट्र की चीनी मिलों में लगभग 120 लाख टन चीनी बन चुकी है, यूपी के 117 चीनी मिलों 86 लाख टन तक बनने की खबर है।
Sugar Price in india
इधर कर्नाटक में 73 चीनी मिलें चल रही है, जिसमें 77 लाख टन चीनी बनी गई है। इसके अलावा गुजरात तमिलनाड सहित देश के अन्य मिलों में 47/48 लाख टन चीनी अब तक बन चुकी है। इस तरह देश में चीनी का सकल उत्पादन अब तक 321/322 लाख टन हो चुका है।
मौजूदा समय में सरकार का एथेनॉल बनाने पर ज्यादा जोर है, लेकिन यह भी नहीं भूलना चाइए की गत वर्ष से लगभग 50 प्रतिशत निर्यात कोटा ही गवर्नमेंट ने अब तक दिया है। इसलिए देश में खपत को ध्यान में रखते हुए सरकार सक्रिय है तथा पुरानी चीनी भी काफी बची है, इन परिस्थितियों में चीनी में तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
महाराष्ट्र की मिलों में जो डीओ 3560/3580 रुपए प्रति क्विंटल बिके थे, उनके भाव 3620/3640 रुपए बोलने लगे हैं। यूपी में भी जो डीओ 3530/3560 रुपए प्रति क्विंटल बिके थे, उसके भाव 30/35 रुपए बढ़ाकर बोलने लगे हैं। इस तरह अभी निकट भविष्य में चीनी (Sugar Price) में तेजी के आसार दिखाई दे रहे हैं।
जिस तरह उत्तर भारत में गन्ने की रिकवरी कम हो रही है तथा चीनी मिलों में पेराई क्षमता घटी है।उसे देखते हुए चीनी का उत्पादन 340-342 लाख टन के बीच होने की संभावना अब तक व्यक्त की जा रही है।
ये भी पढ़ें👉आज के सोना चांदी के रेट : सोने और चांदी के भाव में आई गिरावट देखें 22 ओर 24 कैरेट सोना और चांदी की कीमत
सोशल मीडिया व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें