सरसों भाव में तेजी की संभावना। जानें सरसों साप्ताहिक रिपोर्ट एवम् खल रेट

सरसों भाव में तेजी की संभावना: लगातार सरसों की आवक मंडियों में कमज़ोर पड़ रही है वही तेल मिलों में सरसों की मांग में तेजी देखने को मिल रही है जिसके चलते दिल्ली लॉरेंस रोड पर सरसों का भाव में 150 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज होकर भाव 5450 से 5500 रूपए प्रति क्विंटल तक बोले जानें लगे हैं, दूसरी ओर नज़फगढ़ मंडी में भी लूज सरसों के भाव 4900 से 5000 रुपए प्रति क्विंटल तक बोले गए हैं। जयपुर मंडी में भी 42 फीसदी कंडीशन सरसों के भाव बढ़कर 5600 से 5625 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गई है। आगरा मंडी में सरसों का भाव 6050 रुपए प्रति क्विंटल तक बिकने लगा है, जैसे ही सरसों की आवक कम होगी भाव में हल्की तेजी बनेगी।
आपूर्ति कम एवम् पशु आहार वालो की मांग बढने से सरसों खल के दाम बढ़ गए हैं। बीते दिन सरसो खल के दाम 50 रूपए प्रति क्विंटल तक तेज होकर 2600 से 2800 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। हापुड़ मंडी में सरसों खल के दाम 2900 से 2950 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया। ज्यादा मांग एवम् आपूर्ति के चलते ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।
ये भी पढ़ें👉 मक्का मंडी भाव
व्हाट्सअप ग्रुप 👉 ज्वाइन करें