सरसों मंडी भाव में तेजी का माहौल जारी, जानें क्या रहेगा सरसों का भाव भविष्य 2023। तेजी मंदी रिपोर्ट

लगातार एक हफ्ते से सरसों मंडी भाव में तेजी का रूख बना हुआ है, हालांकि यह भी ट्रेंड देखा गया है कि 2 दिन तेजी बनती है एवम् तीसरे दिन हलकी मंदी का माहौल बनता है, परंतु गौर करने वाली बात यह है कि हाजिर मंडियो में कुल मिलाकर सरसों लगातार ऐवरेज हफ्ते में 100 से 150 रुपए प्रति क्विंटल तक तेज हो रही है।

यह भी दिलचस्प बात है कि लगातार तेल मिल वालो की तरफ से सरसों के ऑर्डर आ रहे हैं परंतु सरसों की सप्लाई इतनी नही हो पा रही जितनी सरसों की मांग है, यही कारण सरसों मंडी भाव में का कारण बन रहा है, दूसरी ओर बीते दिन सरसों के भाव लारेंस रोड पर सरसों के भाव 5600/5650 रुपए प्रति क्विंटल पर मजबूत रहे। नजफगढ़ में सरसों के भाव लूज 5100/5150 रुपए प्रति कुंटल बोले गए। आगरा में इसके भाव 6100 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। देश की विभिन्न मंडियों में सरसों की आवक 4.50 लाख बोरी के लगभग की रही।

रूस एव यूंक्रेन युद्ध जारी रहने के कारण खाद्य तेलों की आपूर्ति प्रभावित होने की संभावना बढ़ गई है। जिसके कारण सरसो तेल सोयाबीन व सूरजमुखी तेल की कीमतों में उछाल देखने को मिला। घरेलू बाजार में देशी तेल की आपूर्ति घटने के कारण खाद्य तेलों के भाव उछल गए। विश्व में पाम तेल का उत्पादन मुख्यत: इंडोनेशिया, मलेशिया, थाईलैंड, नाइजीरिया इत्यादि देशों में होता है कुल उत्पादन में इंडोनेशिया, मलेशिया का प्रमुख स्थान है,

मलेशिया में प्रतिकूल मौसम होने के कारण मलेशिया में पाम तेल का उत्पादन प्रभावित होने की संभावना है। जिसके चलते सरसों तेल की मांग बढ़ी है यह भी प्रमुख कारण सरसों रेट को बढ़ा रहा है , जो आने वाले दिनों में और भी कमज़ोर आपूर्ति को भाव में तेजी की ओर लेके जाएगा।

ये भी पढ़ें 👉 भामाशाह कोटा मंडी भाव

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें

Scroll to Top