आज का मंडी भावतेजी-मंदीब्रेकिंग न्यूज़

सरसों का भाव क्या रहेगा। सरसों तेल सोया तेल एवम् खल रिपोर्ट। सरसों का आज का भाव क्या कब बढ़ेगा 2023।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mustard price and mustard oil price today live: नमस्कार साथियों आज हम जानेंगे सरसों का आज का भाव किस प्रकार से चल रहा है। सरसों मंडी भाव भाव क्या रहेगा। सरसों आज का भाव कब बढ़ेगा 2023 । सोया तेल तेजी मंदी एवम् सरसों तेल भाव तेजी मंदी रिपोर्ट और सरसो खल के भाव किस प्रकार से रह सकते है। एवम् सरसों मंडी भाव घटेगा या बढ़ेगा तो चलिए बिना समय गवाएं जानते हैं आज की पूरी रिपोर्ट।

सरसों मंडी भाव में तेजी संभव। सरसों का आज का भाव तेजी मंदी रिपोर्ट 2023

त्योहारी सीजन को देखते हुए ग्राहकी निकलने एवम् स्टॉकिस्टों द्वारा बिकवाली कमजोर रहने के चलते लॉरेंस रोड पर सरसों के भाव 5500 से 5550 प्रति क्विंटल तक टिके रहे। दूसरी ओर नजफगढ़ मंडी में सरसों लूज के भाव 5000 से ₹5100 तक जयपुर में बिकवाली के चलते कंडीशन सरसों के भाव 5700 रू पर टिके रहे, एवं आगरा मंडी में सरसों के भाव 6100 रुपए प्रति क्विंटल तक बिके। सरसों की आवक 4.50 लाख बोरी तक बनी रही। क्योंकि माने तो इसमें बंदे की उम्मीद नहीं लग रही जबकि भविष्य में भाव मैं तेजी देखने को मिल सकती है।

सरसों तेल भाव। सोया तेल रेट।

आपूर्ति कमजोर होने तथा त्योहारी सीजन के कारण मांग निकलने से हाल ही में सरसों तेल के भाव 800 रूपए प्रति कुंटल बढ़ गए। भविष्य में भी इसमें गिरावट की संभावना नहीं है। मंडी बाज़ार भाव द्वारा समय-समय पर सरसों तेल की तेजी मंदी के बारे में खबरें पढ़ने को मिलती रहती है इसी तारतम्य ताजा सर्वे के अनुसार विदेशी तेलों में तेजी का रुख जारी रहने एवं आपूर्ति कमजोर होने से जुलाई माह के दौरान सरसों तेल के भाव निचले स्तर से 800 रुपए बढ़कर 10800 रुपए प्रति कुंतल हो गए।

सरसों तेल के भाव में 800 रूपए की तेजी

सरसों तेल टीनों में 100 रुपए बढ़कर 1750/1975 रुपए हो गया। आपूर्ति घटने से उक्त अवधि के दौरान दादरी मंडी में इसके भाव 800 रुपए बढ़कर 10700 रुपए प्रति कुंटल हो गए। बिहार, बंगाल की मांग से जयपुर सरसों तेल कच्ची घानी के भाव निचले स्तर से 800 रुपए बढ़कर 10800 रूपए तथा गंगानगर में 10900 रूपये प्रति कुंतल हो गए। उक्त अवधि के दौरान विदेशी तेलों में आयातको की बिकवाली घटने से सोयाबीन तेल में कीमतें उछल गई। फलस्वरूप सरसों तेल में तेजी को बल मिला। सरसों का उत्पादन मुख्यत: राजस्थान, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, बिहार, बंगाल इत्यादि राज्यों में होता हैं। देश में चालू सीजन के दौरान में सरसों का उत्पादन 113 लाख टन के लगभग अनुमान व्यक्त किया गया है।

सरकारी अनुमान 128 लाख टन से अधिक होने का व्यक्त किया गया है। देश के विभिन्न मंडियों में सरसों के भाव लूज में 4900/5000 रुपए प्रति कुंतल बिक रहे हैं जोकि समर्थन मूल्य से काफी नीचे है। उल्लेखनीय है कि सरसों का समर्थन मूल्य 5425 रूपये है। वर्तमान में सरसों की कीमतें तथा आपूर्ति को देखते हुए आने वाले समय में सरसों तेल की कीमतों में विशेष तेजी मंदी की संभावना नहीं है बाजार सीमित उतार चढ़ाव के बीच में घूमता रह सकता है।

ये भी पढ़ें 👉 सरसों मंडी भाव यहां देखे

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े

सरसों खल भाव में तेजी की उम्मीद

सप्लाई घटने एवं पशु आहार वालों की मांग से सरसों खल के भाव 2500/2750 रूपए प्रति क्विंटल मजबूत रहे। सरसों में आई तेजी के कारण लोकल मिलों में उत्पादन ठप्प हो गया है। हापुड़ मंडी में इसके भाव 2900/3000 रुपया प्रति क्विंटल बोले गए। जयपुर में बिकवाली घटने से इसके भाव 2550/2600 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बाजार सीमित दायरे में घूमता रह सकता है।

Web Desk

Umang Haryana News Website is a leading news platform dedicated to the state of Haryana, providing the latest news, events, and information. Here, you will find comprehensive news in Hindi covering politics, education, employment, agriculture, weather, and culture. The mission of Umang Haryana is to deliver accurate and reliable news to the citizens of Haryana and keep them updated on the latest happenings in the state. The website also offers information about new government schemes, programs, and job opportunities. Umang Haryana News is the voice of the state, connecting you to the most recent and significant news every day.

Related Articles

Back to top button