Dhan Ka Bhav Today 14 January 2025 : (धान मंडी भाव: साथियों हाल ही में ग्रेन एथनॉल मैन्युफैक्चर्स एसोसिएशन (Gema) ने केन्द्र सरकार से आग्रह किया है कि, भारतीय खाद्य निगम (FCI) द्वारा उपलब्ध करवाये जाने वाले चावल से निर्मित एथनॉल के बिक्री मूल्य में बढ़ोतरी की मांग की गई है । जब खाद्य निगम 20 रुपए प्रति किलो की दर से एथनॉल निर्माताओं को चावल बेच रहा था, तो इस समय एथनॉल के रेट 58.50 रुपए प्रति लीटर नियत किया गया था, लेकिन अब खाद्य निगम (food nigam) को 28 रुपए प्रति किलो की दर से चावल बेचने के लिए कहा गया है।
धान मंडी भाव एवं चावल रेट में क्या रहेगा असर?
ऐसे में कंपनी द्वारा एथनॉल का मूल्य में बढ़ोतरी करनी अति आवश्यक हो गई है। अब चावल से निर्मित एथनॉल का रेट बढ़ाकर 70.71 रुपए प्रति लीटर निर्धारित किया जाना चाहिए। गेमा के अध्यक्ष के मुताबिक खाद्य निगम के चावल के दाम नियत होने के बाद अब एसोसिएशन ने पेट्रोलियम मंत्रालय से एथनॉल के मूल्य में उसके अनुरूप ही बढ़ोत्तरी करने का आग्रह किया है।
उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय खाद्य मंत्रालय ने बीते 7 जनवरी को एक अधिसूचना (नोटिफिकेशन ) जारी करके विभिन्न संवर्गों के लिए चावल का दाम नियत किया था। इसके तहत एथनॉल निर्माताओं के लिए सरकारी चावल का मूल्य 2800 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया और इस पर कोई अतिरिक्त परिवहन खर्च भी नहीं जोड़ा जाएगा।
इससे पूर्व अगस्त 2024 में खादय मंत्रालय (food ministry) द्वारा साप्ताहिक ई-नीलामी के औसत नीलामी मूल्य पर डिस्टीलरीज को एफसीआई से चावल खरीदने की अनुमति प्रदान की थी एवं अक्टूबर 2024 तक के लिए 23 लाख टन चावल का कोटा भी आवंटित किया था। लेकिन 2024-25 के वर्तमान मार्केटिंग सीजन (नवम्बर-अक्टूबर) के लिए चावल बिक्री की किसी नीति की घोषणा नहीं की गई थी और दबाव बढ़ने के बाद 7 जनवरी 2025 को इस सम्बन्ध में निर्णय लिया गया। सरकार ने अभी तक चावल, मक्का अथवा गन्ना आदि से निर्मित एथनॉल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है।
बारीक चावल के मूल्य में तेजी की उम्मीद
बीते साल के सीजन में आई तेजी के बाद पूरे वर्ष चावल उद्योग में गिरावट चलने से अधिकतर कारोबारी के मन में दहशत बना हुआ है, इस वजह से पिछले दिनों की आई तेजी के बाद भी कारोबारी में विश्वास की कमी है। यही कारण है कि रुक-रुक कर बाजार उठ नहीं पा रहा है। धान के भाव से राइस मिलों को मिलिंग पड़ता महंगा लग रहा है तथा अधिकतर कारोबारी इस बार मजूरी का काम कर रहे हैं, जिस कारण स्टॉक में ज्यादा माल नहीं है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के सभी तरह के बासमती चावल में आगे चलकर बाजार बढ़ जाएगा। इसके साथ- साथ मोटे चावल में भी मंदे की गुंजाइश नहीं है।
अनाज मंडी में आज का धान का भाव 14 जनवरी 2025
डबरा मंडी में धान का भाव
धान 1121 कंबाइन भाव 3550 रुपए
धान 1718 कंबाइन भाव ₹ 2900 रुपए
धान 1885 कंबाइन भाव ₹ 3100 रुपए
धान 1509 कंबाइन भाव ₹ 2750 रुपए
धान 1847 कंबाइन भाव ₹ 2650 रूपए
आवक 15000 बैग्स
खैर मंडी धान भाव (उत्तर प्रदेश)
धान 1121 हाथ भाव 3296 रुपए
धान 1718 हाथ भाव 3012 रुपए 38 तेज
धान 1509 हाथ भाव 2803 रुपए 2 तेज
धान 1847 हाथ भाव 2522 रुपए 21 तेज
धान सरबती हाथ भाव 2151 रुपए
धान DP पूसा भाव 2701 रुपए 100 मंदा
संभल मंडी के धान भाव (उत्तर प्रदेश)
धान RH10 हाथ भाव 2140 रुपए 30 मंदा
धान 1509 कंबाइन भाव 2475 रुपए 25 मंदा
आवक: 7,000-8,000 बोरी
हांसी मंडी धान का रेट
धान 1121 हाथ भाव 4050 रुपए
धान 1718 हाथ भाव 3250 रूपए
धान 1885 हाथ भाव 3580 रूपए
मथुरा मंडी धान का भाव
धान 1718 कंबाइन भाव 2800 रुपए
धान 1718 हाथ भाव 2900 रुपए
धान 1509 कंबाइन भाव 2600 रुपए
धान 1509 हाथ भाव 2775 रुपए
धान 1847 कंबाइन भाव 2400 रूपए
धान 1847 हाथ भाव 2500 रुपए
आवक 4000 बैग्स
गोहाना धान मंडी भाव
धान 1121 हाथ भाव 4141 रूपए 32 मंदा
धान 1718 हाथ भाव 3342 रूपए 57 तेज
धान 1885 हाथ भाव 3775 रूपए 37 मंदा
जालौन मंडी का धान भाव
धान 1121 हाथ भाव 3020 रुपए
धान 1718 हाथ भाव 2730 रुपए
नरेला मंडी धान
धान 1718 हाथ भाव 2944 रूपए
धान 1509 हाथ भाव 2800 रूपये
टोहाना मंडी धान रेट
धान 1885 हाथ भाव 3550 रुपए 160 तेज
फतेहाबाद मंडी धान भाव
1121 धान हाथ 3880 रूपए
1121 धान भाव 3780 रूपए
1885 धान भाव 3345 रूपए
1509 धान भाव 2950 रूपए
1847 धान रेट 2560 रूपए
1401 धान भाव 3245 रूपए
Pv1 धान भाव 2615 रूपए
सिरसा मंडी धान का रेट
PB-1 धान भाव 2500-2790 रुपए
1401 धान भाव 3000-3234 रुपए
रतिया मंडी धान भाव
1401 धान भाव 3211 रुपए
कैथल मंडी धान भाव
1718 धान हाथ 3200 रुपए
नजफगढ़ मंडी धान भाव
1121 धान हाथ 3900–4100 रूपए
आवक 1000 बैग
मथुरा मंडी धान भाव
धान की आवक 3000 बैग
1509 धान हाथ 2701 से 2775 रूपए
1509 धान कंबाइन 2400 से 2601 रुपए
1718 धान आवक 700 बैग
1718 धान हाथ रेट 2901 रूपए
1847 धान आवक 800 बैग
1847 धान भाव 2400 से 2501 रूपए
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें 👉 अनाज मंडी में सरसों भाव