Rainy weather: हरियाणा एवं राजस्थान के कई स्थानों पर भारी बारिश के साथ ओले गिरने से छाया अंधेरा, जाने मौसम अपडेट

Rainy weather update today in haryana and Rajasthan: हरियाणा एवं राजस्थान के कई जिलों में मूसलाधार बारिश के साथ साथ कई स्थानों पर ओले भी गिरे हैं, आज तड़के हरियाणा के सिरसा फतेहाबाद जींद एवं हिसार समेत अन्य जिलों में भारी बारिश हुई है, वही हरियाणा से सटे राजस्थान राज्य में भी कई जिलों में मूसलाधार बारिश हुई है।

Rainy weather : हरियाणा राजस्थान मौसम अपडेट

राजस्थान में भारी बारिश के साथ छाए कोहरे के चलते जगजीवन प्रभावित हुआ है, प्रदेश के जयपुर, डूंगरगढ़, बीकानेर एवं उदयपुर में ठंड एवं बादलवाही से कोहरा छाया रहा, जिसके कारण कई स्थानों पर अंधेरा छा गया। वही राजस्थान के हनुमानगढ़ झुंझुनू एवं चुरु जिले में कई स्थानों पर ओले पड़े हैं, जिसके कारण काफी नुकसान हुआ है, इन स्थानों पर कल रात शुरू हुई बारिश के बाद आज दोपहर बाद भी कई स्थानों पर बारिश के साथ साथ ओले पड़े।

राजस्थान में बारिश से जीवन असत व्यस्त

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के 9 जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है, वही मौसम विभाग ने 15 जिलों में ऑरेंज एवं प्रदेश के 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा आगामी 3 दिन प्रदेश में भारी कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया जा रहा है। आज दोपहर बाद हनुमानगढ़ जिले की भादरा तहसील में 15 मिनिट तक ओले पड़े, एवं कई स्थानों पर अंधेरा छा गया।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

Mousam update: मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के सीकर चूरू झुंझुनूं जयपुर अलवर दौसा भरतपुर धौलपुर सवाई माधोपुर करौली टोंक बूंदी कोटा भीलवाड़ा एवं अजमेर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट वही जैसलमेर एवं बाड़मेर को छोड़कर अन्य जिलों हेतु येलो अलर्ट जारी किया गया है।

हरियाणा के 5 जिलों में गिरे ओले

हरियाणा प्रदेश में आज 5 जिलों में दोपहर को जमकर ओले के साथ साथ बारिश हुई है l, वही प्रदेश के 11 जिलों में भी भारी बारिश हुई, प्रदेश में आज सुबह सुबह ही बारिश का दौर शुरू हो गया, वही दोपहर को भी रुक रुक कर बारिश हुई है। दोपहर बाद हुई बारिश के साथ ओले गिरे एवं कड़ाके की ठंड के साथ अंधेरा छा गया।

ये भी पढ़ें 👉 सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) 2025 के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी एवं कैसे करे आवेदन देखे जानकारी

प्रदेश के फतेहाबाद सिरसा हिसार भिवानी एवं कैथल जिलों में जमकर ओलावृष्टि हुई है, वही अन्य जिलों सोनीपत पानीपत भिवानी फतेहाबाद हिसार रोहतक महेंद्रगढ़ जींद रेवाड़ी एवं सिरसा में सुबह सुबह बारिश शुरू हुई है। दोपहर बाद फतेहाबाद से भुना रोड पर कई स्थानों पर ओले के चादर बिछ गई, लघु सचिवालय, धांगर, सालमखेड़ा एवं बड़ोपल के आसपास बड़े पैमाने पर ओलावृष्टि हुई, जबकि कैथल के रसूलपुर में भी बड़े बड़े ओले गिरे हैं। इससे पहले भिवानी जिले में भी कई स्थानों पर ओले पड़े हैं।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

ये भी पढ़ें 👉 अनाज मंडी में सरसों हुई तेज

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top