नोहर मंडी भाव : मूंग फिर 8300 के करीब, ग्वार, मूंगफली मैथी, अरंडी सरसों समेत सभी अनाज भाव

Nohar Mandi Bhav 30 septembber 2024 : नोहर मंडी 30 सितंबर 2024 , राजस्थान में आज कृषि उत्पादों के ताजा बाजार भाव सामने आए हैं, चाहे किसान हो या फ़िर व्यापारी हो बेचने से पहले उनको फसलों के भाव की जानकारी होना बेहद जरूरी होता है, ताकि सही एवम् उचित मार्केट में बेचकर बेहतर लाभ कमा सके। ऐसे में हम आज ताजा नोहर अनाज मंडी के ताजा बाजार भाव जानते हैं, जिसमे हम गेहु,सरसों, चना, ग्वार, मूंग, मोठ, बाजरा, ईसबगोल, अरंडी, मैथी, मूंगफली, अरंडी आदि के रेट बताएंगे

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें 

ये भी पढ़ें 👉नवरात्रि पर्व पर सोने की कीमतों में गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती जानें 22k से 24k सोना, प्रति किलो चांदी का भाव 

नोहर मंडी के ताजा बाजार भाव – मूंग ग्वार में आई तेज

कृषि उपज मंडी नोहर में आज मूंग की कीमतों में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिल रही है, वही ग्वार एवम् मूंगफली की कीमतों में भी तेजी बनी हुई है, नए मूंग के रेट में भारी तेजी के साथ 8290 रूपए प्रति क्विंटल तक बोली पहुंच गई, अन्य अनाज भाव नीचे देखें…

नोहर अनाज मंडी का भाव

 

अनाज (फसल)न्युनतमअधिकत्म
चना का रेट7250/-7359/-
ग्वार का भाव5200/-5412/-
सरसों का रेट6000/-6750/-
अरंडी का रेट5700/-6561/-
कनक का भाव2700/-2749/-
जौ का भाव2250/-2250/-
बाजरी भाव2440/-2452/-
मैथी का भाव5745/-5745/-
मूंग का भाव6000/-8290/-
मोठ का भाव4900/-5301/-
तारामीरा भाव5191/-5191/-
37 नंबर मूंगफली3500/-5310/-

 

मूंग अरंडी ग्वार में तेजी, सरसों कनक चना रेट

मूंग के भाव में आज नोहर मंडी में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली , हालांकि पिछले सप्ताह 8700 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए थे, परंतु बीते सप्ताह फिर मंदे बोले गए, हालांकि आज महीने के अंतिम दिन फिर से बंपर तेजी के साथ 8290 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। हालांकि सरसों की कीमत में आज हल्की गिरावट देखने को मिली। ग्वार में भी सुधार दिखने को मिली, लगातार तेजी आने के पीछे प्रमुख कारण आवक में लगातार कमी एवम् मांग में बढ़ोतरी बताया गया है।

मैथी जो बाजरा एवम् अन्य कृषि अनाज भाव

नोहर मंडी में नई मेथी चना एवम मोठ की आवक हो लगी है, मेथी भाव भी लगातार 5745 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक चल रहा है, हालांकि नई बाजरा आज तेज होकर 2452 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, यानि लगातार भाव ऊपर नीचे हो रहे हैं, वही अरंडी के भाव आज 6561 रूपए प्रति क्विंटल तक बोले गए। चना के भाव स्थिर बना हुआ है।

भाव को लेकर किसानों हेतु फसल सलाह

यदि आप भी किसान है तो, आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि फसलों के उचित मूल्य एवम् सही दाम मिले, इसके लिए किसानों को भाव को लेकर स्तर्क रहना जरूरी होता है, फसलों को सही समय पर बेचे जिस समय उसकी मांग अधिक हो, इसके अलावा फसल बीमा योजना एवम् खेती से जुड़ी अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

क्यों बढ़ रहा है अनाज का भाव

किसानों एवम् व्यापारियों के बीच अनाज में लगातार उतार चढ़ाव के बीच उथल पुथल मची हुई है, लगातार बढ़ती मांग, मौसम अनिश्चितता एवम् अन्य कारक मार्केट रेट में तेजी या मंदी को प्रभावित करते हैं, इस समय फसलों की मांग बढ़ने के आसार के बीच व्यापारी महंगे दामों में खरीददारी करने में लगे हैं, जिसके कारण भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

बीते दिनों से कई प्रकार की फसलों के भाव नोहर मंडी में बढ़ रहे हैं, जैसे सरसों, मूंगफली, ग्वार, अरंडी में। किसानों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है, बढ़ते भाव से किसानो को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य फसलों के भाव भी आगामी दिनों में बढ़ सकती हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top