आज का मंडी भाव

Nohar Mandi Bhav 27 septembber 2024 : आज के ताजा अनाज मंडी भाव, सरसों ग्वार चना मूंग एवम् अन्य फसलों के रेट

कृषि उपज मंडी नोहर के अनाज भाव क्या रहे चलिए विस्तार से जानते हैं

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Nohar Mandi Bhav 27 septembber 2024 : नोहर मंडी, राजस्थान में आज कृषि उत्पादों के ताजा बाजार भाव सामने आए हैं, चाहे किसान हो या फ़िर व्यापारी हो बेचने से पहले उनको फसलों के भाव की जानकारी होना बेहद जरूरी होता है, ताकि सही एवम् उचित मार्केट में बेचकर बेहतर लाभ कमा सके। ऐसे में हम आज 27 सितंबर 2024 के ताजा बाजार भाव जानते हैं, जिसमे हम गेहु,सरसों, चना, ग्वार, मूंग, मोठ, बाजरा, ईसबगोल, अरंडी, मैथी, मूंगफली, अरंडी आदि के रेट बताएंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें 

नोहर मंडी के ताजा भाव – 27 सितंबर 2024

 

 

ग्वार भाव 5265 से 5300 रुपए प्रति क्विंटल

चना भाव 7135 से 7220 रूपए प्रति क्विंटल

सरसों भाव 5900 से 6380 रूपए प्रति क्विंटल

मोठ भाव 5000/5855 रूपए प्रति क्विंटल

बाजरी भाव 2469/2500 रूपए प्रति क्विंटल

कनक भाव 2457 से 2762 रूपए प्रति क्विंटल

ईसबगोल भाव 12000 रूपए प्रति क्विंटल

मेथी का भाव 5731 रूपए प्रति क्विंटल

मूंग भाव 6500 से 7450 रूपए प्रति क्विंटल

अरण्डी भाव 5400 से 6359 रूपए प्रति क्विंटल

मुफली भाव 3500 से 5025 रूपए प्रति क्विंटल

मूंग सरसों एवम् ग्वार के बढ़े भाव

मूंग के भाव में आज नोहर मंडी में ऐतिहासिक तेजी देखने को मिली , हालांकि कल हल्की मंदी भी आई, आज कृषि अनाज मंडी में मूंग के भाव 7450 रूपए प्रति क्विंटल तक रहा, दूसरी फसलों जैसे सरसों के रेट बढ़कर 6380 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गए, वही ग्वार का भाव 5300 रूपए प्रति क्विंटल तक बिका। लगातार तेजी आने के पीछे प्रमुख कारण आवक में लगातार कमी एवम् मांग में बढ़ोतरी बताया गया है।

मूंगफली एवम् अन्य कृषि अनाज भाव

नोहर मंडी में नई मूंगफली की आवक बढ़ने लगी है, भाव भी लगातार 5000 रूपए प्रति क्विंटल से अधिक चल रहा है, हालांकि नई बाजरा आज 2500 रूपए प्रति क्विंटल तक पहुंच गया, यानि लगातार भाव बढ़े हैं, वही अरंडी के भाव आज 6359 रूपए प्रति क्विंटल तक बोले गए। चना भी स्थिर बना हुआ है।

भाव को लेकर किसानों हेतु फसल सलाह

यदि आप भी किसान है तो, आपके लिए यह जरूरी हो जाता है कि फसलों के उचित मूल्य एवम् सही दाम मिले, इसके लिए किसानों को भाव को लेकर स्तर्क रहना जरूरी होता है, फसलों को सही समय पर बेचे जिस समय उसकी मांग अधिक हो, इसके अलावा फसल बीमा योजना एवम् खेती से जुड़ी अन्य चीजों पर भी ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

क्यों बढ़ रहा है अनाज का भाव

किसानों एवम् व्यापारियों के बीच अनाज में लगातार उतार चढ़ाव के बीच उथल पुथल मची हुई है, लगातार बढ़ती मांग, मौसम अनिश्चितता एवम् अन्य कारक मार्केट रेट में तेजी या मंदी को प्रभावित करते हैं, इस समय फसलों की मांग बढ़ने के आसार के बीच व्यापारी महंगे दामों में खरीददारी करने में लगे हैं, जिसके कारण भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

Also 👉 आज सरसों अनाज मंडी में 50 से 100 रूपए प्रति क्विंटल तक तेज देखने को मिल रही है आईए जानते है सरसों का भाव क्या रहे।

बीते दिनों से कई प्रकार की फसलों के भाव नोहर मंडी में बढ़ रहे हैं, जैसे सरसों, मूंगफली, ग्वार, अरंडी में। किसानों के लिए यह काफी महत्वपूर्ण है, बढ़ते भाव से किसानो को काफी फायदा मिलेगा। इसके अलावा अन्य फसलों के भाव भी आगामी दिनों में बढ़ सकती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button