तेजी-मंदीआज का मंडी भाव

Narma kapas future 2024 | कपास नरमा की आवक में बढ़ोतरी के बीच जानें आगे नरमा में कितनी तेजी आने की संभावना एवम् ताजा भाव

नरमा के रेट में तेजी आएगी या कमी जानें कपास भाव भविष्य 2024, एवम नरमा तेजी मंदी रिपोर्ट 2024/25

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Narma kapas future 2024- 25 उतर भारत की अधिकतर अनाज मंडियो में इस समय लगातार नरमा कपास (cotton) की आवक में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, भाव को लेकर किसान काफी चिंतित हैं।

किसानों को बीते साल नरमा कपास (Narma kapas Rate) भाव अच्छा नहीं मिला, इसके अलावा बीते 3 से 4 सालो में उतर भारत की नरमा कपास फसल गुलाबी सुंडी, तेला चेपा एवम् उखेड़ा रोग की चपेट में आ गई, जिसके कारण फसल सम्पूर्ण बर्बाद हो गई, हालांकि इस साल कुछ भाव में तेजी देखने को मिल रही है।

वाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

Narma kapas future 2024 | नरमा कपास भाव भविष्य 2024

इस समय उतर भारत के प्रमुख कपास नरमा उत्पादक राज्यों जिसमे हरियाणा, राजस्थान एवम् पंजाब आते हैं, इन राज्यो मे इस समय नई नरमा कपास की फसल आने लगी है, प्रारंभिक भाव इस समय बात करे तो कपास अधिकत्तम अभी तक 8100 रुपए प्रति क्विंटल एवम नरमा के रेट (Narma Ka Bhav) अनाज मंडियों में 7600 से 7700 अधिकतम रहे हैं।

इन सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए क्या नरमा का भाव बढ़ेगा, या कपास के भाव में तेजी की संभवाना है, इस लेख में हम विस्तार से जानकारी आपके साथ सांझा करेंगे, इसके अलावा एक्सपर्ट क्या कहते हैं ये भी आपको बताएंगे..

हाजिर मंडियो में नरमा कपास की आवक रिपोर्ट

वित 2024- 25 के हाल ही के ताजा आंकड़े के अनुसार 70 किलो की 1400 गांठे इस समय हरियाणा राजस्थान की मंडियो में नरमा कपास की आवक हुई है। इस समय नई कपास की आवक में बढ़ोतरी के बीच जिनर्स इसकी सीमित मात्रा में खरीद कर रहे हैं, आगामी दिनों में मार्केट में और भी दबाव बढ़ने वाला है।

नरमा कपास की उच्च क्वॉलिटी

इस बार बीते वर्षों की बजाय उत्तर भारत के कपास उत्पादक राज्यों हरियाणा राजस्थान पंजाब में अच्छी बताई जा रही है, क्योंकि इन क्षेत्रों में अच्छी बारिश के साथ साथ रोगों के प्रकोप भी कम हुए हैं। जिसके कारण भी फसल उत्पादन बढ़ने के आसार हैं। दूसरी ओर नई नरमा कपास की आवक में बढ़ोतरी के साथ साथ मंडी व्यापारियों का कहना है कि इस समय इनकी क्वॉलिटी एवम् गुणवत्ता भी बीते वर्ष की बजाय बेहतर है।

👉Today Sariya cement Rate | मार्केट में देखे क्या रहे आज 12MM सरिया और सीमेंट के रेट, अपने शहर में कितना हुआ बदलाव

हालांकि इस समय मौसम साफ बना हुआ है, जिसके कारण फ़सल की गुणवत्ता अच्छी है, यदि मौसम ने किसी भी प्रकार का खलल न डाला तो इस बार अच्छी क्वॉलिटी के साथ साथ अच्छी पैदावार नरमा कपास के होने की संभावना है। इस समय प्रमुख उत्पादक राज्यों में नरमा कपास की आवक का पीक सीजन शुरू हो गया है, हालांकि इस साल बीते सालों की बजाय बुवाई घटी है परंतु प्रति एकड़ अच्छा उत्पादन उस कमी को पूरा करता दिखाई दे रहा है।

मार्केट में इस समय रूई के रेट

इस समय पंजाब राज्य में रुई के हाजिर डिलीवरी रेट कमज़ोर रहे जो इस समय 5875 रूपए से 5900 रूपए प्रति 40 किलो बोले गए, वही हरियाणा में भी इसकी कीमतें कमज़ोर रही एवम् रेट 5800 से 5825 रूपए प्रति 40 किलो बने रहे। उधर प्रति 40 किलो राजस्थान में रुई के रेट 5525 से 5975 रूपए बने हुए हैं। हालांकि राजस्थान लाईन में कॉटन के रेट इस समय 58600 रुपए से 58800 रूपए प्रति कैंडी बोले गए।

इस समय पंजाब राज्य में अक्टूबर के अनुसार सौदे की बात करें तो यह 5875 रूपए प्रति क्विंटल, राजस्थान के सौदे इस समय अक्टूबर के अनुसार 5870 से 5900 रुपए एवम् हरियाणा के 5860 रूपए प्रति 40 किलो की दर से किए जा रहे हैं।

👉सोने में आई गिरावट, चांदी भी 1700 से अधिक हुई सस्ती, जानें 22 k, 24k सोने के रेट, देश भर में आज के सोने एवम् चांदी के मार्केट रेट क्या रहे आइए जानते

नई कपास की इतनी गांठों की हुई आवक

अनाज मंडी में इस समय आवक में तेजी बनी हुई है, हालांकि राजस्थान में बताया जा रहा है कि फसल में कुछ देरी हो सकती हैं, इस समय हरियाणा में 900 गांठों की कपास की आवक हुई है, जबकि राजस्थान प्रदेश में 500 गांठों की सोमवार तक हुई। इस प्रकार अबतक कुल 1400 गांठों की आवक हुई है। हालांकि आगमी सप्ताह तक इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

1 गांठ:- 170 किलो
1 कैंडी:- 356 गांठ

Narma kapas future 2024 : किसानों एवम् व्यापारियों के अनुसार आगामी सप्ताह में पंजाब एवम् राजस्थान में आवक में बढ़ोतरी होनी शुरू हो जायेगी। क्योंकि इस समय यहां हल्की आवक हो रही है। हालांकि व्यापारियों का कहना है कि इस समय स्पिनिंग मिलो की मांग कमज़ोर बनी हुई है, जिसके कारण बीते 2 से 3 दिनों में भाव कमज़ोर बने हुए हैं।

नरमा कपास भाव में तेजी या मंदी 2024/25

किसानों को संशय बना हुआ है कि नरमा कपास का भाव बढ़ेगा या घटेगा (Narma kapas future 2024) , इसको लेकर बात करे तो इस समय स्पिनिंग मिलो की मांग कमज़ोर बनी हुई है, कॉटन मिले इस समय कपास की खरीद में ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखा रहे, दूसरी ओर मिले कॉटन के सौदे अक्टूबर के अनुसार नीचे दामों में कर रहे हैं। इस परिस्थिति को देखे तो आगामी दिनों में जैसे ही नई फसल का दबाव बनता है, भाव नीचे आ सकता है।

नरमा कपास भाव भविष्य 2024/25

Cotton Rate:- दूसरी ओर तेजी मंदी के बारे में एक्सपर्ट की राय एक अलग भी बनी हुई है जिसके अनुसार, कहा जा रहा है कि इस बार उत्तर भारत के प्रमुख उत्पादक राज्यों में बुवाई रकबा काफी कम है, जिसके कारण कुछ माह बाद तेजी भी देखने को मिल सकती है, हालांकि वर्तमान में तेजी की संभवाना कम बन रही है क्योंकि इस समय कॉटन की खरीद अक्टूबर के अनुसार स्पिनिंग मिले नीचे के दामों में कर रही है। Narma kapas future 2024 ।

कृषि मंत्रालय के अनुसार साल 2024- 25 में कपास बुवाई आंकड़ा

पंजाब राज्य:- 1 लाख हैक्टेयर ( बीते वर्ष 2.10 लाख)
हरियाणा राज्य:- 4.76 लाख हैक्टेयर ( बीते वर्ष 6.65 लाख)
राजस्थान राज्य:- 5.19 लाख हैक्टेयर ( बीते वर्ष 7.90 लाख)

नोट:- किसान साथियों इस समय के मार्केट के माहोल को देखते हुए, उपरोक्त जानकारी आपके साथ सांझा की गई है, इसके अलावा मार्केट में आवक एवम् भाव एवम् आगामी संभवाना क्या बनती है , इसके बारे में अभी कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि भाव मांग एवम् सप्लाई पर निर्भर करती है, अतः व्यापार करते समय अपने विवेक का प्रयोग करें। Narma kapas future 2024 |

अनाज मंडी में आज का नया नरमा कपास का रेट

आदमपुर मंडी
पुराना नरमा का भाव र7180 रुपए प्रति क्विंटल
नया नरमा का भाव 7201 रुपए प्रति क्विंटल

फतेहाबाद मंडी
नया नरमा का रेट 7000 रुपए प्रति क्विंटल
कपास का भाव 7811 रुपए प्रति क्विंटल

बरवाला मंडी भाव
नरमा का भाव 7052 रुपए प्रति क्विंटल
देसी कपास भाव 8352 रुपए प्रति क्विंटल

श्री गंगानगर मंडी रेट
नरमा का भाव 7190 रुपए प्रति क्विंटल

उकलाना मंडी रेट
नरमा का भाव 6890 रुपए प्रति क्विंटल

धामनोद मंडी रेट
कपास का भाव 6000 से 6540 रुपए प्रति क्विंटल

वाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

टेलीग्राम ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

व्हाट्सएप चैनल 👉 ज्वॉइन करें

 

मंडी बाजार भाव : Narma kapas future 2024 | किसान वेबसाइट www.mandibazarbhav.com पर रोजाना नई नई सरकार द्वारा किसानों हेतु चलाई गई योजनाएं, खेल मनोरंजन व्यापर बिजनेस खेती किसानी सरकारी नौकरी, ताजा अनाज मंडी भाव साइंस एंड टेक्नोलॉजी सामाचार एवं अन्य सभी राज्यों से जुड़े मुद्दे आदि वेबसाइट पर प्रसारित कए जाते है अतः आप एक बार वेबसाइट पर आकर चेक करें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button