खेती बाड़ीकिसान योजनाएं

धान ज्वार बाजरा सोयाबीन आदि फसलों की खरीद हेतु मध्य प्रदेश सरकार ने पंजीकरण की अंतिम तारीख में किया बदलाव

किसानों को एमएसपी रेट पर फसल बेचने के लिए एक और मौका सरकार ने अंतिम तिथि में किया बदलाब जानें संपूर्ण प्रक्रिया

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Msp crop purchase 2024 : एमपी की सरकार द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का समय एक बार फिर बढ़ा दिया है, ऐसे में चलिए पंजीकरण की अंतिम तारीख एवम् पंजीकरण प्रक्रिया क्या रहेगी।

किसानों से एमएसपी रेट यानि न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हेतु आनलाइन पंजीकरण करवाने हेतु किसानों को राहत दी है, इन फसलों में धान, ज्वार बाजरा एवम् सोयाबीन की फसल शामिल हैं, इससे पहले किसानों को पंजीकरण की अंतिम तारीख 4 अक्टूबर दी गई थी, परंतु एक बार फिर मोका दिया गया है जिसके तहत अब जो किसान अपनी फसल का ऑनलाइन पंजीकरण नही करवा सके वो अब करवा सकते हैं।

किसान अपनी फसल धान ज्वार बाजरा सोयाबीन आदि का ऑनलाइन पंजीकरण हेतु अंतिम तिथि क्या रहेगी एवम् किसान किस प्रकार ऑनलाइन पंजीकरण कराए इसके बारे में इस लेख में विस्तार से जानेंगे..

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

फसलों की पंजीकरण Msp crop purchase 2024 की अंतिम तिथि में परिवर्तन

धान, ज्वार एवम् बाजरा उपार्जन हेतु पंजीयन प्रक्रिया 04 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई थी, जिससे पहले किसानों को अपनी फसल न्युनतम समर्थन मूल्य पर फसल बेचने हेतु पंजीकरण ऑनलाइन पोर्टल पर करवाना आवश्यक था, परंतु कई ऐसे किसान भी रह गए जो, समय पर पंजीकरण करवाने से वंचित रह गए, इसको देखते हुए मध्य प्रदेश के किसानों को एक और मौका दिया गया है, अब किसान उक्त फसलों का पंजीकरण 14 अक्टूबर 2024 तक करवा सकते हैं।

Msp Rate पर धान की 46 लाख मीट्रिक टन खरीद की तैयारी

Msp crop purchase 2024 : इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य Dhan Msp Rate 2024- 2425 हेतु सामान्य धान ए ग्रेड 2300 रूपए प्रति क्विंटल तक निर्धारीत किया गया है। किसान अब घर बैठे अपने मोबाइल से भी उक्त फसलों का पंजीकरण कर सकते हैं। हाल ही में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द सिंह राजपूत द्वारा इन फसलों की पंजीकरण हेतु जानकारी दी गई है। वही मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा प्रदेश में धान के उपार्जन की तैयारी करीब 46 लाख मीट्रिक टन तक की जा रही है

सोयाबीन के पंजीकरण हेतु ये रहेगी अंतिम तिथि

Soybean MSP registration 2024 | सोयाबीन को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने से पहले मध्य प्रदेश सरकार किसानों से ऑनलाइन पंजीकरण हेतु प्रक्रिया में भाग लेने का निर्देश दिया है, इसके लिए सरकार ने वित वर्ष 2024- 25 हेतु soybean MSP registration हेतु 25 सितंबर 2024 से आवेदान प्रक्रिया शुरू की है जो 20 अक्टूबर 2024 तक जारी रहेगी ।

सोयाबीन का न्यूनतम समर्थन मूल्य एवम् खरीद?

सरकारी खरीद 25 अक्टूबर 2024 से प्रदेश में सभी मंडियो में ख़रीद सरकारी रेट पर शुरू कर देगी। किसानों से 31 दिसंबर 2024 तक सोयाबीन की खरीद करती रहेगी, मध्य प्रदेश सरकार वित वर्ष 2024 में सोयाबीन के न्युनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करेगी। जानकारी के अनुसार केन्द्र सरकार द्वारा ज़ारी मानकों पर के आधार पर सोयाबीन की खरीद 4892 रूपए प्रति क्विंटल के अनुसार खरीद करेगी। इस साल soybean MSP Rate में 292 रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की थी है।

ये भी पढ़ें 👉आज के धान 1509, 1847, 1692, शरबती, सुगंधा, 1121, Pr 26, RH10, 1718, बासमती आदि के भाव

ये भी पढ़ें 👉Indian Festival Shop Now 2024: One Plus के 3 स्मार्टफोन पर चल रही टॉप की डील, बैटरी 5000 MAH

किसान अब आसानी से घर बैठे मोबाइल से करे पंजीकरण

किसानों को पंजीकरण प्रक्रिया में किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े, इस हेतु व्यवस्था को सरल एवम् सहज बनाया गया है, अब किसान अपने घर से ही आसानी से मोबाइल का इस्तेमाल करके पंजीकरण कर पाएंगे। इस हेतू किसानों को कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाए जा रहे हैं, इससे अब किसान केंद्रों पर बिना लाइन लगाए आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं, ऐसे में किसानों को मोबाइल से कैसे पंजीकरण करे इसके बड़े में सारी जानकारी विस्तार से नीचे दी हुई है..

किसान बिना शुल्क के यहां करे रजिस्ट्रेशन

किसान अब बगैर किसी भी प्रकार का खर्चा किए आसानी से अपनी Msp crop purchase 2024 फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं इस हेतु सरकार द्वारा बिना किसी प्रकार के शुल्क के अपनी ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत कार्यालय या सुविधा केन्द्र पर, या तहसील कार्यालय में स्थापित सुविधा केंद्रों पर या फिर सहकारी समितियों द्वारा संचालित केंद्रों पर जाकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके साथ साथ mp Kisan पोर्टल पर भी पंजीकरण की सुविधा दी जा रही है।

इसके अलावा यदि आप किसी प्रकार की जानकारी के अभाव में या फिर अधूरी जानकारी के चलते मोबाइल या उक्त केंद्रों पर आवदेन करने में सक्षम नहीं है तो आप अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर क्योशक, या लोक सेवा केंद्र, mp onilline क्योषक, या किसी नजदीकी साइबर केन्द्र पर जाकर थोड़े से शुल्क देकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।

पंजीकरण के बाद इन कागजातो को संभाल कर रखे

किसान जिस समय पंजीकरण करवाते हैं उसके सभी प्रकार के कागजात जैसे भूमि से जुड़े कागजात, आधार कार्ड, फोटो पहचान पत्र एवम् अन्य संबंधित जानकारी अच्छे से संभाल कर रखे।

इसके अलावा सिकमी/बटाईदार/कोटवार और वन पट्टाधारी किसान यदि रजिस्ट्रेशन करवाते हैं तब उन्हें यह सुविधा सिर्फ सहकारी एवम् सहकारी विपणन समितियों के माध्यम से करवानी पड़ेगी, जिसका सत्यापन प्रदेश के राजस्व विभाग द्वारा किया जाएगा।

खाद्य मंत्री का कहना है कि सम्पूर्ण कृषकों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद के बाद राशि उन्हें आधार कार्ड से लिंक बैंक खाता में सीधे तौर पर प्राथमिकता के तहत जारी की जाएगी।

Msp crop purchase 2024 l रजिस्ट्रेशन करवाते समय किसानों के पास bank account details ओर ifsc कोड के बारे में जानकारी देनी होगी, इसके अलावा किसान का बैंक खाता चालू अवस्था में होना लाजमी है, वही ज्वाइन अकाउंट, फिनो, एयरटेल बैंक Paytm आदि खाते मान्य नहीं होंगे। किसान समय से ही बैंक खाता को आधार और मोबाइल से लिंक क्र्वाकर रखे।

 

इसके अलावा आधार रजिस्ट्रेशन हेतु स्थापित केंद्रों को जिला कलेक्टरों को निर्देश दिया गया है कि वह इन केंद्रों को चालु एवम् कीर्यशील रखे ताकि किसान समय पर अपने आधार कार्ड और बायोमैट्रिक को आसानी से अपडेट करवा सकें। आधार ऑथेंटिकेशन के दौरान 1 रूपए का ट्रांजेक्श नई-उपार्जन/जेआईटी पोर्टल पर करना पड़ेगा।

Msp crop purchase 2024 | किसान अपनी फसल के पंजीकरण करवाते है एवम् फसल को बेचते समय पहले आधार नंबर का वेरिफिकेशन अवश्य करवा ले, इसके अलावा आधार से जुड़े मोबाइल नंबर को ओटीपी के माध्यम से भी बायोमैट्रिक डिवाइस से वेरिफिकेशन करवाना अनिवारीय है।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

ये भी पढ़ें 👉 सरसो अनाज मंडी भाव

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button