Mansoon News 2024 : हरियाणा दिल्ली चंडीगढ़ में मानसून की हुई एंट्री, पंजाब एवम् उतरी राजस्थान मे जल्द दस्तक

Mansoon News 2024 latest update: दक्षिणी भारत के बाद अब मानसून ने अपना तेवर उतरी भारत मे भी दिखाना शुरू कर दिया है, इससे पहले दक्षिण भारत के झारखंड, बंगाल, तामिलनाडु, छत्तीसगढ़, बिहार के अलावा मध्य प्रदेश, गुजरात, केरल, महाराष्ट्र आदि राज्यों में मानसून भारी बारिश के साथ आगे बढ़ गया है ।

Mansoon News। आज यहां होगी एंट्री

उतर भारत के हरियाणा, दिल्ली चंडीगढ़ एवम् पूर्वी एवम् दक्षिण राजस्थान मे भी मानसून की बारिश शुरू हो चुका है। इसके अलावा सम्पूर्ण उत्तराखंड एवम् हिमाचल प्रदेश में भी मॉनसून छा गया है। मौसम विभाग के अनुसार आज चंडीगढ़, हरियाणा, पूर्वी राजस्थान, दिल्ली और तराई वाले उत्तरप्रदेश में भी मॉनसून ने दस्तक दे दी है।

इस समय मॉनसून की आगमन रेखा की बात करें तो जैसलमेर, चूरू, भिवानी, दिल्ली, अलीगढ़, ओरैया, वाराणसी, गोरखपुर, बरेली, मुजफ्फरनगर, चंडीगढ़, ऊना, पठानकोट और जम्मु से गुजर रही है। वही imd के अनुसार कल तक मॉनसून सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश को कवर करते हुए पूर्वी हरियाणा और पंजाब के भागो में आगे बढ़ेगा। वही आगामी 30 जून एवम 1 जुलाई तक सम्पूर्ण भारत में मानसून प्रवेश कर जाएगा।

आगामी 3 दिन हरियाणा में बारिश का अलर्ट

हरियाणा मौसम विभाग केंद्र ने हाल ही में मानसून कि रिपोर्ट जारी कर है। मौसम विभाग के द्वारा किए गए दावे के मुताबिक अगले तीन दिन में संपूर्ण प्रदेश में मॉनसून पहुंच जाएगा। जारी की गई रिपोर्ट के मुताबिक 28 जून से आगामी 3 दिन हरियाणा प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है, मौसम विभाग ने यह जारी किया है कि 29 जून से 30 तक एक दो स्थानों पर काफी भारी वर्षा होगी। यह बताया गया है कि 150 से 200 एमएस भारी बारिश होने की संभावना है।

आज प्रदेश में मानसून पहुंच गया है, आज सुबह सुबह गुरुग्राम एवम् फरीदाबाद में भारी बारिश हुई, बारिश से गुरुग्राम में कई जगह जलभराव की स्थिति बन गई है एवम् कई कारे डूबने का समाचार मिला है। वही आज प्रदेश के 9 जिलों, रेवाड़ी, झज्जर, बहादुरगढ़, सोनीपत, महेंद्रगढ़, दादरी, पलवल, मेवात, फरीदाबाद, गुरुग्राम में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

 

पंजाब के 15 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

पंजाब में भी तेज बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है, आज प्रदेश के 15 जिलों में मानसून की भारी बारिश होने वाली है। प्रदेश के पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, जालन्धर, लुधियाना, बरनाला, मनसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, मलेरकोटला में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें 👉इस प्रकार करें टमाटर की खेती , रातोरात बना देगी धन्नासेठ, जानें खाद मिट्टी ऊर्वरक समेत मुनाफा

हिमाचल में बारिश से तबाही

मौसम विभाग केंद्र के अनुसार प्रदेश मे पहली मानसून की बारिश हुई, शिमला एवम् सोलन में जबरदस्त बारिश से काफ़ी नुकसान देखने को मिला। सोलन एवम् शिमला में तकरीबन 35 सड़के बंद हो गई। इसके अलावा शिमला में कई जगह लैंडस्लाइड हुई है जिससे कई वाहन भी चपेट में आ गए, जिसे निकलने हेतु प्रशासन द्वारा कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है, वही नालागढ़ कुनिहार स्टेट हाईवे के अलावा दर्जनों सड़के बंद हो गई।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े

ये भी पढ़ें 👉 राजस्थान के 8 जिलों में बारिश का अलर्ट

Scroll to Top