हरियाणा के इन 15 जिलों में कुछ ही समय में मानसून की पहली बारिश का येलो अलर्ट। जाने कहां होगी बारिश। Haryana weather

Haryana weather update today: हरियाणा के आज 15 जिलों में भारी बारिश के साथ तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी किया है। बीते कुछ दिनों से लगातार पड़ रही गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि पिछले 3-4 दिनों में बादलवाही छाई हुई है, परंतु रात को प्रदेष में भारी उमस बनी रही। आज दोपहर को प्रदेश के उतर पश्चिमी जिलों में बन रहे पश्चिमी विक्षोभ के कारण मानसून की पहली बारिश होगी।

इन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट | Haryana weather update

मौसम विज्ञान केंद्र हिसार के अनुसार आज आगामी कुछ घंटो में प्रदेश के सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, करनाल, दादरी आदि जिलों में तेज हवाओं के साथ साथ हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया गया है । कुछ स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा कि रफ्तार से हवाएं भी चलने का अनुमान लगाया गया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक फतेहाबाद एवम् सिरसा के कई स्थानों पर बारिश का दौर शुरू हो गया है।

 

इससे पहले प्रदेश के भिवानी, फरीदाबाद, महेंद्रगढ़, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, नारनौल, रेवाड़ी में भी प्री मानसून की बारिश हुई है, हालांकि बीते 3 से 4 दिनों में उमस के साथ साथ गर्मी भी महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 से 3 दिन में संपूर्ण हरियाणा में मानसून की जमकर बारिश होगी। जिससे किसान खेतों में धान की बुवाई कर सकते है। वही आम जन को गर्मी से राहत मिलेगी।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करके जुड़े

ये भी पढ़ें 👉 Diesel subsidy yojna: किसानों को अब डीजल पर 150 करोड़ की सब्सिडी करवाएगी उपलब्ध, करना होगा आवेदन

ये भी पढ़ें 👉 पारंपरिक तरीका छोड़ो ऐसे करो तिल की खेती होगा भारी मुनाफा, जानें कैसे करे खेती एवम् कितना होगा लाभ

Scroll to Top