Haryana Mosam update Today: पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज हरियाणा के 6 जिलों में जमकर बारिश हुई है, जानकारी के अनुसार आज हरियाणा के महेंद्रगढ़ भिवानी झज्जर हिसार यमुनानगर एवं पानीपत में आज बारिश हुई, इसके अलावा प्रदेश के कई जिलों में बारिश के साथ साथ ओले भी गिरे जिससे गेहूं एवं सरसों की खड़ी फसल को भारी नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है।
मौसम विभाग के मुताबिक हरियाणा (Mosam update) के हिसार महेंद्रगढ़ एवं यमुनानगर जिले में जमकर ओले पड़े हैं, वही प्रदेश के 12 जिलों में भी ओले पड़ने का रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है, मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कुरुक्षेत्र यमुनानगर अंबाला चरखी दादरी रोहतक सोनीपत जींद करनाल हिसार पंचकूला पानीपत एवं भिवानी में आगामी समय में ओलावृष्टि हो सकती है ।
Mousam update मौसम विभाग के मुताबिक कल होगी बारिश किसानों को सलाह
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के कई जिलों में कल भी बारिश होगी, कल यानी 1 मार्च को उतर एवं पूर्वी हरियाणा में बारिश के साथ साथ प्रदेश के अन्य जिलों में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है, ओलावृष्टि के कारण इस समय सरसों एवं गेहूं में नुकसान की आशंका जताई गई है, वही कल भी किसानों को खेतों में सिंचाई न करने की सलाह दी गई है, ताकि फसलों के गिरने की संभावना कम हो।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें 👉 आज के सरसों अनाज मंडी भाव
ये भी पढ़ें 👉 आज के गेहूं अनाज मंडी भाव
निष्कर्ष: Mosam update : रोजाना मूंग मोठ उड़द मसूर चना ग्वार तारामीरा जौ तिल सरसों गेहूं आदि के ताजा बाजार भाव एवम् तेजी मंदी रिपोर्ट। रोजाना सिवानी अनाज मंडी भाव एवं वायदा बाजार भाव जीरा धनिया अरंडी मौसम सोना चांदी के भाव भी वेबसाइट पर अपडेट किया जाते हैं तो एक बार जरूर चेक करें व्यापार अपने विवेक से करें