खेती बाड़ी

हरियाणा मौसम का हाल : विभाग के अनुसार प्रदेश के 7 जिलों में अलर्ट बारिश की संभावना

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मौसम का हाल : हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। बीते दिन पश्चिमी पूर्वी और दक्षिणी जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। जानकारी के अनुसार आज भी इसका असर देखने को मिल सकता है। हरियाणा के उत्तरी जिले यमुनानगर पंचकूला कुरुक्षेत्र यमुनानगर और प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी फतेहाबाद और सिरसा जिला में बारिश की संभावनाएं व्यक्त की गई है।

प्रदेश में इन 7 जिलों में येलो अलर्ट मौसम विभाग द्वारा जारी किया है। मौसम की जानकारी के अनुसार प्रदेश में 8 और 10 जून मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। हरियाणा के उत्तरी 6 जिलों में 11 जून से गरज चमक के साथ बारिश के आसार हैं।

बालसमंद रहा सबसे गर्म स्थान | मौसम का हाल

आंकड़ों के अनुसार हिसार जिले का बालसमंद सबसे गर्म स्थान रहा बालसमंद का 40.3° डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। जींद का सबसे गर्म स्थान पांडू पिंडारा 39.9° डिग्री सेल्सियस रहा साथ ही अन्य जिलों सिरसा में 39.9° ग्राम में 38.7 महेंद्रगढ़ में 39.8° रेवाड़ी में 38.6° डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

जानकारी के अनुसार हरियाणा में चक्रवाती तूफान के बनने से पारे में बढ़ोतरी दर्ज की गई। साथ ही पश्चिमी गर्म हवा अरब सागर की नमी वाली हवा के आपस में टकराने से प्रदेश में तापमान बढ़ने व गर्मी से आमजन को परेशानी हो सकती है। विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 42 डिग्री तक जा सकता है।

हरियाणा का उत्तम तापमान 26 डिग्री से लेकर 40 डिग्री के आसपास रहता है। इस बार जून माह गर्म रहने वाला है। विभाग के अनुसार 3 से लेकर 8 दिनों तक हरियाणा में बारिश के संभावनाएं बताई गई है विभाग के अनुसार प्रदेश में गर्मी के चलते 15 जून के बाद और बढ़ सकती है। प्रदेश में 30 जून तक गर्मी पढ़ने की संभावनाएं है।

ये भी पढ़ें 👉 शादी के सीज़न में सोना चांदी रेट में तेजी। देखें 22 और 24 कैरेट सोना एवम् चांदी के रेट क्या है।

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें

Web Desk

Umang Haryana News Website is a leading news platform dedicated to the state of Haryana, providing the latest news, events, and information. Here, you will find comprehensive news in Hindi covering politics, education, employment, agriculture, weather, and culture. The mission of Umang Haryana is to deliver accurate and reliable news to the citizens of Haryana and keep them updated on the latest happenings in the state. The website also offers information about new government schemes, programs, and job opportunities. Umang Haryana News is the voice of the state, connecting you to the most recent and significant news every day.

Related Articles

Back to top button