हरियाणा एवम् राजस्थान के इन जिलों में बारिश हुई शुरु आज और कल बारिश। जानें आज का मौसम का हाल।

आज का मौसम: पिछले कई दिनों से मौसम हरियाणा और राजस्थान में साफ बना रहा परंतु आज और कल हरियाणा एवं राजस्थान के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है , कई जिलों में आज बादल छाए हुए हैं। बारिश ना होने की वजह से फसलों में पानी की कमी हो गई है जिससे फसलों को काफी नुकसान हो रहा है।

इन जिलों में छाए हुए हैं बादल । आज का मौसम कैसा रहेगा

आज सुबह से ही हरियाणा के फतेहाबाद सिरसा हिसार भिवानी एवं जींद रोहतक में बादल छाए हुए हैं वहीं राजस्थान के गंगानगर हनुमानगढ़ एवं जयपुर में हिस्सों में आज और कल बारिश होने की संभावना जताई गई है।

हरियाणा एवम् राजस्थान में होगी बारिश ।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार हरियाणा हिसार फतेहाबाद सिरसा रोहतक जींद भिवानी सहित कई जिलों में आज अच्छी खासी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है वही हरियाणा से सटे राजस्थान के गंगानगर हनुमानगढ़ जयपुर सहित अन्य जिलों में भी बारिश की संभावना जताई गई है पंजाब के मानसा बठिंडा पटियाला क्षेत्र में भी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून फिर होगा सक्रिय।

मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों में कहा गया है कि हरियाणा राजस्थान पंजाब एवं दिल्ली एनसीआर में एक बार फिर से मानसून सक्रिय हो रहा है जिसके चलते आने वाले 2 से 3 दिनों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें 👉 आज का राजस्थान मंडी भाव

ये भी पढ़ें 👉 आज का हरियाणा मंडी भाव

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े,👉 ज्वाइन करें