हरियाणा में घग्घर ने मचाई तबाही। सिरसा फतेहाबाद 2 जिलों में बांध हुए तबाह कई जगह पर भारी बारिश।

हरियाणा में घग्घर ने मचाई तबाही :- हरियाणा में बाढ़ का कहर खत्म नही हो रहा है, हरियाणा के 13 उतरी जिलों में बाढ़ का पानी भर गया है, ऐसे में ऊपर से आज बारिश का कहर शुरु हो गया।

अभी तक हरियाणा के 13 जिलों में बाढ़ का पानी ठहराव बना हुआ है एवम् इस बाढ़ के कारण तकरीबन 35 लोग अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, दूसरी और खड़ी फ़सल भी पानी की वजह से तबाह हो रही है। हालांकि कुछ उतरी जिलों में पानी कम होने लगा है परन्तु हरियाणा के फतेहाबाद एवम् सिरसा जिला बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है।

बीते रात 10 बजे सिरसा के गांव मुसहिब्वाला एवम् नेजा डेला खुर्द के पास घग्घर का बांध टूट गया, दूसरी ओर फतेहाबाद जिले के गांव चांदपुर के पास भी घग्घर नदी टूट। रतिया तहसील के कई हिस्सों में पानी का ओवरफ्लो हो गया है। इसको देखते हुए फतेहाबाद प्रशासन द्वारा 3 गांव में धारा 144 लगा दी गई है।

ये भी पढ़ें👉 अब सस्ते टमाटर बेचेगी सरकार

व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें

Scroll to Top