किसान योजनाएंब्रेकिंग न्यूज़

Dhan Msp puchase | धान की सरकारी खरीद शुरू, मंडी में बेचने हेतु ये रहेगी शर्त, घर बैठे ले मंडी पास की सुविधा

धान न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद का कार्य शुरू

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now

Dhan Msp puchase Date | खरीद सीजन 2024- 25 हेतु धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य ( Paddy MSP Rate) पर खरीद का कार्य अनाज मंडियो में शुरू कर दिया गया है, इसके बारे में अधिसूचना जारी की गई है।

इस समय खरीफ सीजन की प्रमुख फसल धान की कटाई का कार्य जोर शोर से शुरू हो चुका है, कुछ दिनों से ही प्रदेश की मंडियो में धान 1509 की आवक काफी मात्रा में मंडियो में हो रही है, जबकि अन्य किस्मों धान 1121, धान 1847, धान 1718 शरबती, सुगंधा, परमल, बासमती की आवक भी धीरे धीरे बढ़ने लगी है।

धान की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद हुई शुरू । Dhan Msp puchase

विपणन वर्ष 2024- 25 हेतु हरियाणा सरकार द्वारा एमएसपी रेट Dhan Msp puchase पर धान की खरीद हेतु इस समय अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके अनुसार प्रदेश की सभी कृषि अनाज मंडी में दिनांक 27 सितंबर से खरीद शुरू करने का फैसला किया गया है। बीते दिनों से ही अनाज मंडियो में आवक हो रही है, इसको ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार ने जल्द धान की सरकारी खरीद का फैसला किया गया, ताकि किसानों को किसी प्रकार का नुकसान न हो।

फसल बेचने हेतु किसानो को रखना होगा इन बातों का ध्यान

कृषि मंत्री के प्रवक्ता ने कहां है कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों से धान की सम्पूर्ण फसल की खरीद करेगी, केन्द्र सरकार द्वारा निर्धारित धान का एमएसपी रेट पहले ही निर्धारित कर चुकी है, उसी के आधार पर प्रदेश सरकार भी धान की खरीद करेगी। धान की फसल मंडी में लाने से पहले सरकार द्वारा निर्धारित मानकों का खास ख्याल रखे, ताकि किसी प्रकार की समस्या मंडी में न हो।

प्रदेश सरकार हरियाणा के किसानों से निर्धारित मापदंडों के आधार पर धान की खरीद करेगी, उसमे निर्धारित मात्रा में नमी, दाने का आकार एवम् खरपतवार की मात्रा आदि का विशेष ध्यान रखें, मंडी में निर्धारित नमी के अनुसार ही किसान मंडी में लेकर आए।

मंडी प्रशासन द्वारा धान खरीद की तैयारिया पूरी

प्रदेश की सभी मंडियों में मंडी प्रशासन, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, एवम् अन्य खरीद एजेंसियों द्वारा सम्पूर्ण खरीद की तैयारियां कर ली है। किसानो को फसल बेचने में कोई समस्या का सामना न करना पड़े इसका विशेष ध्यान रखा गया है। इसके अलावा मंडी में पानी, रहने का उचित व्यवस्था का भी ध्यान मंडी प्रशासन को रखने का कहा है है ताकि किसान फसल बेचते समय कोई समस्या का सामना न करे।

प्रदेश के किसानों को मिलेगा घर से ही मंडी गेट पास की सुविधा

प्रदेश के किसानों की समस्या को ध्यान रखते हुए इस बार हरियाणा प्रदेश में धान खरीदी के समय हरियाणा राज्य कृषि वितरण बोर्ड (एचएसएएमबी) द्वारा मंडी गेट पास की सुविधा मुहैया करवा रही है, इस सुविधा का लाभ प्रदेश के किसान लाभ ले सकते हैं, यानी इस नई सुविधा का लाभ अब आप घर बैठे ही उठा सकते हैं, इसके अलावा जिस किसान के पास गेट पास नहीं होगा वह किसान मंडी में जाकर भी गेट पास ले सकते हैं।

ये हैं साल 2024- 25 हेतु धान का एमएसपी रेट

साल 2024- 25 हेतु केंद्र सरकार द्वारा धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है, जिसके अनुसार 5.35 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है, सामान्य धान का एमएसपी रेट इस साल 2300 रूपए प्रति क्विंटल एवम् ग्रेड ए धान का मूल्य 2350 रूपए प्रति क्विंटल तक निर्धारित किया है। हालांकि धान की किस्मों के अनुसार अलग अलग रेट रहेगा।

व्हाट्सएप ग्रुप 👉 ज्वॉइन करें

ये भी पढ़ें 👉Wheat variety : उच्च पैदावार वाली गेहूं की ये उन्नत किस्म, 2 एकड़ में देगी 70 क्विंटल तक पैदावार, रिपोर्ट

ये भी पढ़ें 👉खुशखबरी डीजल पेट्रोल की कीमतों में 2 से 3 रूपए की हो सकती है कमी 12 फीसदी क्रूड ऑयल रेट में कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button