दक्षिण हरियाणा में बाजरे पर बोलवर्म का अटैक कर रहा परेशान , बचाने हेतू 2 लाख तक रुपए की राशि की जारी।

दक्षिण हरियाणा में बाजरे पर बोलवर्म का अटैक देखने को मिल रहा है जो किसानो के लिए परेशानी का कारण बन गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दक्षिण हरियाणा के विभिन्न जिलों में बाजरे की खड़ी फसल पर हेलिकोवर्पा आर्मिगेरा बॉलवर्म का प्रकोप देखा गया है जिससे किसान अपनी फसल से अच्छे उत्पादन हेतु परेशान हो रहे हैं।

हरियाणा में बाजरे पर बोलवर्म का अटैक,17 लाख की राशि जारी

इस प्रकोप से बचाने हेतू सरकार की ओर से कृषि एवम् किसान कल्याण विभाग हरियाणा द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत 17 लाख फंड जारी करने का फैंसला लिया गया है, इस फंड से ड्रोन सेवाओं को किराए पर लेकर एवम् कीटनाशकों और उनके छिड़काव की व्यवस्था हेतु कदम उठाए जाएंगे। अभी राज्य के पहले 8 दक्षिण हरियाणा के राज्यों हेतु जारी किया गया है।

राज्य के 8 जिले हुए प्रभावित

इन 8 जिलों में दक्षिण हरियाणा के गुडगांव, रोहतक, झज्जर, भिवानी, रेवाड़ी , दादरी, महेंद्रगढ़, रोहतक एवं हिसार जिलों को शामिल किया गया है सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले जिलों में महेंद्रगढ़,चरखी दादरी का नाम आता है इस हेतु प्रत्येक जिले को चार ₹4 लाख की राशि अनुदान के रूप में दी गई है, जबकि 2- 2 लाख की राशि रेवाड़ी, झज्जर एवं भिवानी को दी जाएगी वहीं अन्य प्रत्येक जिलों को ₹1 लाख की राशि दी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार इन जिलों में तैनात कृषि विभाग के उपनिदेशक एवं एचडीसी हैफेड, एचएलआरबीसी के बिक्री काउंटर से कीटनाशकों की व्यवस्था करने के लिए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की सलाह अनुसार किया गया था। हेलिकोवर्पा आर्मिगेरा की रोकथाम हेतु बाजरे की फसल पर एवम् अन्य कीटनाशकों पर नियंत्रण हेतु ड्रोन से छिड़काव करने को कहा गया ।

ये भी पढ़ें 👉बीते सप्ताह सरसों का भाव जयपुर में 75, भरतपुर में 137 एवम् सलोनी प्लांट में 125 रूपए बढ़ा, आगे 300/400 रूपए ऊपर नीचे की उम्मीद

विभाग हरियाणा द्वारा किए गए सर्वेक्षण के हिसाब से महेंद्रगढ़ जिले में तकरीबन एवं दादरी जिले में 40000 एकड़ में बॉलवर्म ने बाजरे की खड़ी फसल को प्रभावित किया है, आंकड़ों के अनुसार इस समय तकरीबन 20 फीसदी तक फसल बर्बाद हुई है। दूसरी ओर किसान इससे डबल नुकसान का दावा कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें 👉पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत अब 13 हज़ार करोड़ की मिलेंगी राशि जानें किनको दिया जाएगा लोन

ये भी पढ़ें 👉विवाह शगुन योजना की राशी में हुई बढ़ोतरी, अब 41 हज़ार रुपए महिलाओं को दिया जाएगा

व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें

Scroll to Top