Aaj ka Kota Mandi Anaj Bhav 01 October 2024: कोटा मंडी 1 अक्टूबर 2024 को आज राजस्थान की प्रमुख कोटा की भामाशाह अनाज मंडी में सोयाबीन सरसों चना की कीमत में परिवर्तन देखने को मिला है। किसान भाइयों आप लगातार देश भर की सभी अनाज मंडी के ताजा भाव की जानकारी के लिए लगातार वेबसाइट पर विजिट करते रहें। हम आपके लिए हर रोज कोटा मंडी सहित सभी अनाज मंडी के ताजा जींस के भाव की जानकारी लेकर आते हैं।
भामाशाह कोटा मंडी के अनाज भाव
राजस्थान की कोटा की प्रमुख कृषि उपज मंडी भामाशाह में कुल फसल की आवक 80 हजार कट्टे की रही। मंडी में चना, सोयाबीन, सरसों की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। मंडी में लहसुन की कुल आवक 5 000 क्विंटल की रही । सोयाबीन की कीमत में 75 रुपए प्रति क्विंटल तक गिरावट दर्ज की गई है।
लहसुन भाव में परिवर्तन
भामाशाह कोटा मंडी में लहसुन की कीमत में कोई परिवर्तन देखने को नहीं मिला है। लहसुन की कुल आवक 5000 दर्ज हुई और अधिकतम भाव 26000 रुपए प्रति क्विंटल रहा। लहसुन का न्यूनतम भाव 7000 रुपए तक दर्ज किया गया।
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें
अन्य फसलों में परिवर्तन
भामाशाह मंडी में चना और सरसों की कीमत में भी गिरावट देखी गई है। बता दे की चना ₹50 की गिरावट के बाद देसी चना 7150 रुपए प्रति क्विंटल तक दर्ज किया गया। वहीं सरसों ₹50 की गिरावट के बाद अधिकतम दाम 6000 रुपए प्रति क्विंटल तक है। अन्य फसलों के ताजा मंडी भाव इस प्रकार से रहे।
गेहूं भाव 2700 से 2860 रूपये, सोयाबीन भाव 3800 से 4650, सरसों भाव 6000 से 6600 रूपये, अलसी भाव 5300 से 5850 रूपये, ज्वार शंकर भाव 2200 से 2700 रूपये, ज्वार सफेद भाव 3500 से 4000 रूपये, बाजरा भाव 2000 से 2150 रूपये, मक्का पुरानी भाव 2000 से 2300 रूपये, नई मक्का भाव 1500 से 1950, जौ नया भाव 1900 से 2150 रूपये, तिल्ली भाव 11500 से 13500 रूपये प्रति क्विंटल तक रहा।
मैथी भाव 4700 से 5600 रूपये, कलौंजी भाव 13000 से 17850 रूपये, धनिया सूखा बादामी भाव 5700 से 6300 रूपये, धनिया ईगल भाव 6150 से 6600 रूपये, रंगदार भाव 6500 से 7500 रूपये, मूंग नया भाव 6500 से 8000 रूपये, उड़द नया भाव 5000 से 8300 रूपये, उड़द पुराना 6000 से 8000 रूपये, चना देशी भाव 6500 से 7150, चना मौसमी भाव 6500 से 7150 रूपये, चना पेप्सी भाव 6500 से 7250 रुपये प्रति क्विंटल तक दर्ज हुआ।
ये भी पढ़ें 👉 सरसों अनाज मंडी भाव
धान के ताजा भाव
किसान भाइयों करीब की फसल में मंडी भामाशाह में धान की आवक अच्छी खासी देखी जाती है। इस समय धान की कीमत में कोई ज्यादा परिवर्तन देखने को नहीं मिल रहा है। इस समय धान 1718 का भाव अधिकतम 3200 रुपए प्रति क्विंटल तक रहा। अन्य धान भाव इस प्रकार रहे।
फसल | न्यूनतम (रुपये/क्विंटल) | अधिकतम (रुपये/क्विंटल) |
धान सुगन्धा पुराना | 1600/- | 2051/- |
1509 धान | 1600/- | 2200/- |
नया 1509 | 1700/- | 2050/- |
धान पुराना(1718) | 2800/- | 3200/- |
धान पूसा पुराना | 2300/- | 2501/- |
व्हाट्सऐप ग्रुप से जुड़े 👉 ज्वाइन करें
नोट:- किसान भाइयों आज हमने इस लेख के माध्यम से जाना की राजस्थान की प्रमुख भामाशाह कोटा मंडी में गेहूं, धान, सोयाबीन, सरसों, अलसी, बाजरा, मक्का, मेथी, कलौंजी, धनिया, चना, उड़द सहित सभी जींस के ताजा भाव किस प्रकार से चल रहे हैं। इस समय मंडी में सरसों और सोयाबीन की आवक में तेजी देखी जा रही है। जिसके चलते हल्की गिरावट भी दर्ज की गई है। किसान भाइयों आप हर रोज तमाम देशभर की अनाज मंडी के फसल भाव की जानकारी मंडी बाजार भाव पर देख सकते हैं। अपना व्यापार अपने विवेक से करें।