चना भाव भविष्य 2023 : चने का भाव कब बढ़ेगा, चना के भाव बढ़ेंगे या नहीं। चना मंडी भाव । चना में तेजी कब आयेगी?

चना भाव भविष्य 2023: नमस्कार साथियों इस समय किसान हो या व्यापारी वर्ग, सभी के दिमाग में चना के भाव को लेकर अनेकों सवाल चलना लाज़मी है, चने के भाव 2023 में क्या रहेगें, कयोंकि सभी साथी अपनी फसल को अच्छे दामों पर बेचने की चेष्टा रखता है, और होना भी चाहिए क्योंकी किसान भाई पूरे 6 महिने जी तोड़ मेहनत करके अंत में लाभ न ले ऐसा उचित नहीं है, उनको लाभ जरुर मिलना चाहिए, वही व्यापारी भाईयो की बात करें तो उनको भी लाभ तभी मिलता है जब तेजी आती है।
किसान साथियों आज हम कुछ सवालों के जवाब खोजने की तरफ बढ़ते हैं जैसे चने का भाव कब बढ़ेगा, चना के भाव बढ़ेंगे या नहीं। चना भाव क्या रहेगा। चना में तेजी कब आयेगी? तो बगैर समय गवाएं चलिए जानते हैं आज की रिपोर्ट एक्सपर्ट की राय में क्या रह सकते है काबुली/डॉलर चना और देसी चना के भविष्य में क्या रहेगा भाव एवम् वर्तमान में चना का भाव क्या है।
चना भाव भविष्य 2023 | चने का भाव कब बढ़ेगा | चना बेसन की मांग कमज़ोर से बीते सप्ताह भाव घटे|
बीते सप्ताह के शुरुवात में सोमवार के दिन में सप्ताह दिल्ली लारेंस रोड में राजस्थान लाइन का नया चना मंडी भाव 5125 रुपये पर खुला था हालांकि शनिवार शाम तक इसके भाव 5075 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान चना दाल बेसन में मांग कमजोर रहने से -50 रूपये प्रति कुन्टल की गिरावट दर्ज हुआ।
चना बाजार मे पिछले सप्ताह मिलाजुला रूख नाफेड दवारा बम्पर खरीदी और चना दाल में औसत मांग प्रभाव एमएसपी 5335 से काफी निचे होने से अधिकतर किसानों की बिक्री नाफेड को रही है। क्योंकी अधिकतर स्टॉक नाफेड की जा रही है इसलिए मंडियों में आवक कमजोर बनी हुई है , मध्य प्रदेश के कई किसानों ने पहले चना मंडियों में बेच दिया और जानकारी के अनुसार अब वे महाराष्ट्र के विदर्भ से चना लेकर नाफेड को दे रहे हैं।
नाफेड को खरीदना पड़ सकता है मिलर्स से चना | चना में तेजी कब आयेगी?
हम देखे भी रहे हैं की धीरे धीरे मध्य प्रदेश में नाफेड द्वारा चना खरीदी बढ़ी है। इस वर्ष महाराष्ट्र और दक्षिण राज्यों में चना उत्पादन अच्छा रहा और भाव कम रहने से नाफेड को अच्छी मात्रा में चना मिला लेकिन मंडी बाजार भाव वैबसाइट के सर्वे के अनुसार देश में चना की पुर्ण फसल कमजोर है। जून माह से मंडियों में चना की आवक कमजोर पड़ेगी और मिलर्स को चना नफेड के पास से चना खरीदना पड़ सकता है।
चना का भाव क्या रहेगा || चना के भाव बढ़ेंगे या नहीं।
चना का फंडामेंटल अच्छा है। लेकिन नाफेड के पास अधिक स्टॉक होने से भविष्य उसकी बिक्री निति पर निर्भर वर्तमान भाव में चना में रिस्क कम और आएगी शादी ब्याह और खपत का सीजन है इसलिए शार्ट टर्म के लिए खरीदी किया सकता है। दिल्ली चना (राजस्थान) को 5000 का मजबूत सपोर्ट जबकि 5400 पर मजबूत सपोर्ट । यदि दिल्ली चना (राजस्थान) 5400 के ऊपर निकले तो 5800-6000 तक आए तो आश्चर्य नहीं
काबुली चना की सप्ताहिक रिपोर्ट
चना भाव भविष्य 2023: पिछला सप्ताह सुरुवात सोमवार इंदौर काबुली चने का भाव (40/42) 12,400 रुपये पर खुला था और शनिवार शाम (40/42) 12,400 रुपये पर बंद हुआ। बीते सप्ताह के दौरान काबुली चना मे स्थिर दर्ज हुआ काबुली के दाम में पिछले सप्ताह रही स्थिरता काबुली में घरेलु और निर्यात मांग सामान्य रहा। मंडियों में आवक कमजोर लेकिन सामान्य मांग की पूर्ति के लिए काफी हालांकि काबुली की फसल अच्छी बोआई के बाद इस साल यील्ड में कमजोरी के कारण कम बताई जा रही जानकारों के अनुसार इस साल हलके- मीडियम क्वालिटी अधिक है और बोल्ड क्वालिटी की काफी कमी है।
अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से मिल सकता है सहारा काबुली चना में बनेगी तेजी
अंतराष्ट्रीय बाजार में भी बोल्ड क्वालिटी काबुली का स्टॉक कमजोर है और भाव भी ऊँचे है। भारतीय काबुली का निर्यात इस सीजन बेहतर रहने की उम्मीद दिग्गज कारोबारी जाता रहे हैं। मंडी बाजार भाव वेबसाइट के एक्सपर्ट का मानना है कि काबुली में 11700 के निचे कमजोरी जबकि 12900 के ऊपर तेजी। विदेशों में फसल और निर्यात बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए काबुली चना भाव भविष्य 2023 उज्जवल रह सकता है।
ये भी पढ़ें 👉 काबुली चना और देसी चना मंडियो में क्या चल रहे हैं। आज के चना के ताजा मंडी भाव क्या रहे देखे
ये भी पढ़ें 👉खाली पेट अखरोट के अनोखे लाभ, जानकर रह जायेंगे हैरान जानें 4 फायदे
सोशल मीडिया माध्यम से हमसे जुड़ें 👉 व्हाट्सऐप ग्रुप