मध्य प्रदेश में शीत लहर के चलते लगातार कड़ाके की ठंड से लोग ठिठूर रहे हैं। वही आने वाले 5 दिनों तक हिमाचल प्रदेश में बारिश व बर्फबारी गिरने की कोई संभावना नहीं है। हरियाणा में भी पिछले 8 दिनों से शीतलहर लगातार चल रही है।
मध्य प्रदेश का मौसम
आज मध्य प्रदेश के 37 जिलों में शीतलहर चल सकती है। पिछले 7 दिनों से चल रही शीत लहर के चलते प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। प्रदेश के कई जिलों में पेड़ पौधों व फसलों पर बर्फ जम सकती है। नरसिंहपुर में आज का दिन सबसे ठंडा रह सकता है। मऊगंज में हरदा में भी आज शीतलहर चलने से दिन ठंडा रहेगा।
वही जबलपुर, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, अनूपपुर, रायसेन, मंडला, शहडोल, आगर मालवा, उमरिया जिलों में भी ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। इनमें से कई क्षेत्र में बर्फ जम सकती है। प्रदेश के खंडवा, नीमच, बालाघाट, मंदसौर, पांढुरणा, झाबुआ, खंडवा, पन्ना, छतरपुर, देवास, अलीराजपुर, मुरैना, बुरहानपुर, भिंड, बड़वानी, डिंडोरी, सतना, शिवपुरी, कटनी व सिंगरौली में येलो अलर्ट बताया है।
हरियाणा का मौसम
हरियाणा प्रदेश में भी लगातार शीतलहर के प्रभाव से कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। पिछले 8 दिनों से लगातार शीतलहर जारी है। आज भी प्रदेश के 16 जिलों में 10 या 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।
इन जिलों में फतेहाबाद, हिसार, कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, सिरसा, पलवल, रोहतक, गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, रेवाड़ी, फरीदाबाद, भिवानी और मेवात जिले शामिल हैं। प्रदेश की इन जिलों में बादल छाये रह सकते हैं। चरखी दादरी, पानीपत, करनाल, सोनीपत में हल्की धुंध भी सुबह के समय छाई हुई।
हिमाचल का मौसम
हिमाचल प्रदेश के उमा, हमीरपुर और बिलासपुर जिलों में 19 दिसंबर तक लगातार शीतलहर चलने की संभावना है। वहीं प्रदेश की कांगड़ा जिले में कल से बेहतर घंटे तक शीतलहर चल सकती है। हालांकि प्रदेश की शिमला, कुफरी और नारकंडा जिले ज्यादा ठंडे रहते हैं। परंतु इस समय वहां गर्मी बढ़ रही है। शीत लहर की चलने से मैदानी इलाके पहाड़ी इलाकों से ज्यादा ठंडे है।
शिमला के मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पहाड़ी इलाकों से आने वाली शीत लहर मैदानी इलाकों की तरफ बढ़ रही है। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में काफी ठंड देखने को मिल रही है। यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा। जब तक पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी व बारिश नहीं होती। साथी उन्होंने बताया कि अगले 5 दिनों तक बारिश व बर्फबारी होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें 👉: Post office RD scheme: प्रति महीना 2 हजार रुपए जमा करवाए 5 साल बाद 1.42 लाख रूपए पाए
ये भी पढ़ें 👉: 10वीं पास युवाओं हेतु 2756 पदों पर निकली भर्ती, 40 साल तक के युवाओं को मौका, जाने कैसे करे अप्लाई
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें