बफर स्टॉक हेतु किसानों से सरकार द्वारा 5 लाख टन प्याज़ की खरीद करने का फैसला किया गया है, वही साल 2023-24 में सरकार द्वारा बफर स्टॉक हेतु 6.4 लाख टन प्याज की खरीद की गई। अभी रबी सीजन 2024 की प्याज़ की नई आवक मंडियो में आने लगीं है। ऐसे में किसानों हेतु यह अच्छी ख़बर है कि इस समय सरकार द्वारा NCCF एवम् NAFED को बफर स्टॉक हेतु 5 लाख टन तक ख़रीद प्याज की करने का फैसला लिया गया है।
पंजीकरण करने के बाद इतना रहेगा प्याज का रेट
किसान भाइयों बीते वर्ष सरकार द्वारा किसानों से बफर स्टॉक हेतु प्याज के भाव ऐवरेज 17 रूपए प्रति किलो के अनुसार खरीद की गई थी। वही इस बार किसानों को NCCF एवम् नाफेड द्वारा खरीद बिक्री से पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य होगा। जिसके चलते किसानों को प्याज मूल्य का भुगतान डीबीटी के माध्यम से उनके खाते में किया जाएगा।
अनुमान के अनुसार रबी सीजन में देश में प्याज की उपलब्धता आवश्यकता के रूप में 72 से 75 फीसदी वार्षिक उत्पादन में योगदान देता है। क्योंकि इस समय प्याज भंडारण नवंबर ओर दिसंबर तक लंबे वक्त के लिए स्टोर किया जा सकता है। जोकि खरीफ से काफी अधिक है।
वित वर्ष 2023-24 में अल नीनो के कारण प्याज निर्यात रेगुलेट करने हेतु सरकार द्वारा नीतिगत उपाय की जरूरत हुई थी। जिसके कारण बीते वर्ष अगस्त 2023 को सरकार द्वारा प्याज निर्यात पर 40 फीसदी का शुल्क लगा दिया गया था। ताकि घरेलू बाजार में प्याज़ की उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके।
हालांकि प्याज पर निर्यात शुल्क के बावजूद सरकार ने मित्र देशों भूटान, संयुक्त अरब अमीरात, मॉरीशस, बांग्लादेश, बहरीन आदि कुछ देश जो अपनी घरेलू जरूरतों के लिए भारत पर निर्भर है आदि देशों को सीमित जरूरत के लिए प्याज निर्यात को मंजूरी दी गई है।
व्हाट्सअप ग्रुप से जुड़े 👉 यहां क्लिक करें
ये भी पढ़ें 👉फिर तेज हुए सोने चांदी के दाम, जानें 24 कैरेट सोना एवम् चांदी के लेटेस्ट रेट